Bareily News: रेलवे ग्राउंड के 15 खिलाड़ियों का स्टेट चैंपियनशिप में चयन
बरेली, अक्टूबर 31 -- Bareily News: रेलवे ग्राउंड में नियमित अभ्यास कर रहे 15 खिलाड़ियों का चयन यूपी स्टेट स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। मंडलीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक प्रयागराज में आयोजित होगी। इसमें राधा सिंह, हुसैन बी, सविता, वंशराज, मंजू, श्रुति, काजल, सबीन खान, इशिता, मंशा खान, आर्यराज और शिवांग ने मंडलीय प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर जगह बनाई। सभी खिलाड़ी रेलवे ग्राउंड में कोच अजय कश्यप से निशुल्क प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए पदक की उम्मीद जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.