बरेली, अगस्त 23 -- Bareily News: प्रेम प्रसंग में शारीरिक संबंध बनने के बाद युवक शादी से मुकरा तो जेल जाने की नौबत आ गई, जिससे बचने के लिए शादी कर ली गई। मगर रिश्ते में डेढ़ साल बाद ही दरार आ गई और दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इस मामले में कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कैंट क्षेत्र की युवती का कहना है कि उसकी मुलाकात एक स्कूल के मैनेजर से हुई। प्रेम प्रसंग के बाद युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए और अश्लील वीडियो बना लिए। उनका गर्भपात भी कराया और लाखों रुपये लेने के बाद शादी से इनकार कर दिया। उन्होंने कानूनी कार्रवाई की बात कही तो जेल जाने के डर से युवके परिवालों ने 24 फरवरी 2025 को उनकी अंतरजातीय विवाह करा दिया। मगर इसके बाद ही पति और ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कमरे में बंद करके प्रताड़ित क...