बरेली, नवम्बर 22 -- जमीन विवाद में एफआईआर Bareily News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और पत्नी समेत चार पर एफआईआर बहेड़ी, संवाददाता। जमीन विवाद में बुजुर्ग किसान के खुदकुशी करने के मामले में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति (वर्तमान में डीडीयू गोरखपुर के वीसी) एवं उनकी पत्नी समेत चार सगे संबंधियों और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बता दें कि बहेड़ी में पचपेड़ा के बुजुर्ग किसान सरदार भगवान सिंह ने 12 एकड़ जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में शनिवार को दिनभर चली गहमागहमी के बाद शाम को डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य बहेड़ी थाने पहुंचे। यहां इन दोनों अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से बात कर मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद भगवान सिंह...