बरेली, अक्टूबर 1 -- Bareily News: बरेली। श्री जगन्नाथ मंदिर, बाग बृगतान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रुक्मिणी मंगल प्रसंग का आयोजन हुआ। वृंदावन से आईं कथा व्यास बृज मोहिनी दासी ने भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धा और विश्वास से भगवान को पुकारने वाले भक्त की पुकार अवश्य स्वीकार होती है। भजनों और मंगल गीतों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। अंत में आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। महंत नीरज नयन दास, अनुज अग्रवाल, सत्येंद्र पांडेय समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...