बरेली, सितम्बर 11 -- Bareily News: श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा के षष्ठम दिवस रुक्मणी विवाह उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा व्यास अतुल कृष्ण महाराज ने रुक्मणी-श्रीकृष्ण विवाह प्रसंग विस्तार से सुनाया। उन्होंने कहा कि रुक्मणी बचपन से ही भगवान श्रीकृष्ण के रूप गुण और वीरता से प्रभावित थीं। उनकी इच्छा के विरुद्ध शिशुपाल से विवाह तय होने पर श्रीकृष्ण बलराम के साथ पहुंचकर रुक्मणी को अपने साथ द्वारका ले गए और विवाह किया। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा में अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा ,अश्विनी ओबेरॉय और कथा के यजमान रजनी सेठ व राजेश सेठ आदि समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...