बरेली, सितम्बर 29 -- Bareily News: बरेली। एसआरएमएस रिद्धिमा में संगीत प्रेमियों एवं विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय सुर साधना गायन कार्यशाला (वर्कशॉप) का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का आयोजन 3 से 5 अक्टूबर तक किया जाएगा। इस विशेष कार्यशाला का संचालन आस्था गोस्वामी करेंगी। कार्यशाला में प्रतिभागियों को गायन से संबंधित विभिन्न पहलुओं, सुर, साधना एवं गायन की बारीकियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। पंजीकरण की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर है। अधिक जानकारी के लिए 9458701600 पर संपर्क किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...