Bareily News: रिटायर्ड डिप्टी जेलर की खून से सनी मिली लाश
बरेली, नवम्बर 16 -- Bareily News: 70 वर्षीय रिटायर्ड डिप्टी जेलर रामबहादुर की अधबने मकान में खून से सनी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। परिवार की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में सिर में गहरी चोट से मौत का कारण पाया गया है। पुलिस इस मामले में हत्या की आंशका को देखते हुए जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस ने मकान के चौकीदार को हिरासत में लिया है। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के वसंत विहार निवासी प्रमोद शर्मा ने रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना दी कि उनके पिता रामबहादुर की बीमारी से मौत हो गई। वे खाना खाने के बाद अपने दूसरे मकान बैरियर टू, खजुरिया घाट स्थित बालाजी कॉलोनी में घूमने के लिए गए थे। वहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई। एससपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी चिराग जैन, सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फॉरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.