Bareily News: राहुल कपूर फिर बने बरेली वेटरन टीम के कप्तान
बरेली, अक्टूबर 14 -- Bareily News: बरेली वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन ने सत्र 2026-27 के लिए राहुल कपूर को जिला वेटरन क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया है। पिछले सत्र में टीम को चैंपियन बनाने वाले राहुल पर एसोसिएशन ने दोबारा भरोसा जताया है। टीम में 15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। बरेली का पहला मुकाबला 18 अक्टूबर को एसआरएमएस क्रिकेट ग्राउंड पर पीलीभीत वेटरन टीम से होगा। कप्तान बनने पर एसो. उपाध्यक्ष देवेश गंगवार, मसूद अहमद, रमन खन्ना, शहजाद अली, खुसरो मिर्जा, चंचल उपाध्याय आदि ने शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.