बरेली, अगस्त 14 -- Bareily News: फरीदपुर। रास्ते में रोककर दबंग ने बुधवार की शाम दिव्यांग महिला से छेड़खानी की। शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने महिला और उसके पति को गालियां देकर अपमानित किया। गुरुवार को फरीदपुर थाने में महिला की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  फरीदपुर के एक गांव की महिला एक पैर से दिव्यांग है। उसने बताया कि कुछ दिन पहले वह गांव से बाहर गली में जा रही थी। इसी दौरान गांव का युवक मौके पर पहुंचा और रास्ते उससे छेड़खानी की। महिला ने पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी। ग्रामीणों ने समझौता कराकर पुलिस से शिकायत न करने के लिए कहा।आरोप यह भी पढ़ें- Hapur News: महिला के साथ युवक ने की छेड़छाड़ है कि बुधवार की शाम महिला अपने घर से निकली। इसी दौरान दबंग मौके पर पहुंच गया और उससे अश्लील हरकत करने लगा। महिला पति क...