Bareily News: रास्ते को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने ग्रामीण को पीटा
बरेली, अगस्त 19 -- Bareily News: नवाबगंज। रास्ते को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक ग्रामीण को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की तहरीर थाना नवाबगंज में दी गई है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के अटरिया गांव के नत्थूलाल का गांव के ही एक दबंग से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद के चलते 16 अगस्त को दबंग और उसके परिजनों ने उनसे मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। घटना की तहरीर थाना नवाबगंज में दी गई है। वहीं, दूसरे पक्ष की भी एक महिला ने विभिन्न आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.