Bareily News: राष्ट्र भक्ति के नारों के साथ हुआ भारत मां की प्रतिमा का अनावरण
बरेली, अगस्त 10 -- Bareily News: नवाबगंज। भारत माता का जयघोष और राष्ट्रभक्ति के माहौल के बीच रविवार को नाग पंचमी चौक पर भारत माता की प्रतिमा का अनावरण किया गया। 14.50 लाख रुपये की लागत से तैयार प्रतिमा का सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक डॉ. एमपी आर्य, पालिकाध्यक्ष प्रेमलता राठौर और ब्लॉक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार ने अनावरण किया। नगर पालिका परिषद की ओर से स्थापित कराई गई प्रतिमा के अनावरण के दौरान राष्ट्रभक्ति का माहौल रहा। इस दौरान पालिकाध्यक्ष प्रेमलता राठौर ने नगर पालिका परिषद की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगर के विकास, सुंदरीकरण और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पालिका की ओर से लगातार कार्य कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एसपी ग्रामीण उत्तरी मुकेश मिश्रा, पूर्व भाजपा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.