Bareily News: राष्ट्रीय जूडो में रजत जीतने वाले प्रतीक का लक्ष्य ओलंपिक गोल्ड
बरेली, अक्टूबर 11 -- जूडो में प्रतीक यादव की उपलब्धियां Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। गांव की मिट्टी में पले-बढ़े जूडो खिलाड़ी प्रतीक यादव ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर सफलता की राह पर कदम बढ़ाए हैं। फरीदपुर के नागरिया विक्रम गांव के रहने वाले प्रतीक ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। अब उनका सपना ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करना है। प्रतीक ने वर्ष 2023 में जूडो का अभ्यास शुरू किया था। कम समय में उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने के बाद उनका चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की प्रतियोगिता के लिए नई दिल्ली में हुआ है। यह उपलब्धि उनके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.