बरेली, अक्टूबर 12 -- Bareily News: जोगी नवादा स्थित श्री बाबा बनखंडी नाथ मंदिर परिसर में रविवार को श्री रामलीला समिति की ओर से 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। 101 दूल्हे घोड़ों पर सवार होकर बैंड-बाजे के साथ बारात लेकर निकले। सुरेश शर्मा नगर स्थित मेला संरक्षक धर्मेंद्र राठौर रिंकू के आवास से निकली बारात मंदिर परिसर पहुंची। यहां ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी जोड़ों के विवाह की रस्में पूरी कराईं और सात फेरे दिलाए। इसके बाद समिति के पदाधिकारियों ने कन्यादान किया। नवविवाहित जोड़ों को उपहार देने के साथ भोजन कराया गया और विदाई की गई। समिति संयोजक गिरधारी लाल साहू पप्पू के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, पूर्व विधाय...