बरेली, अक्टूबर 27 -- Bareily News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की जनसभा स्थल को बदल दिया गया है। अब जनसभा कंट्री यार्ड की जगह हार्टमन कॉलेज के पास स्थित रामलीला मैदान में ही होगी। मंगलवार को जनसभा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की गई। एक नवंबर को लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की बरेली में जनसभा है। प्रदेश अध्यक्ष के पहली बार बरेली आगमन को लेकर भाजपाई काफी उत्साहित हैं। सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के दौरान रैली संयोजक बहोरन लाल मौर्य ने कहा कि कार्यक्रम में बरेली ही नहीं, आसपास से भी कार्यकर्ता पहुंचेंगे। भारी भीड़ को देखते हुए जनसभा का स्थान परिवर्तित किया गया है। यह भी पढ़ें- Bareily News: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में बरेली के 13 नेताओं को जगह कंट्री यार्ड की जगह अब रामलीला मैदान नि...