Bareily News: रामलीला मेला का विधायक, जिलाअध्यक्ष ने किया उद्घाटन
बरेली, अक्टूबर 13 -- Bareily News: शीशगढ़। शीशगढ़ की 17 सदस्यीय सहयोगी कमेटी में होने वाली बाला शीशगढ़ रामलीला मेला का शुभांभ मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, जिलाअध्यक्ष सोमपाल शर्मा, एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला ने किया। विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कहा कि मेला एकता का प्रतीक होता है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने साफ चेताया कि मेले को शांतिपूर्ण संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। मेले में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न करने वालों को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा। इसी क्रम में सहयोगी कमेटी के सदस्यों मे रामौतार मौर्य, प्रमोद देवल मोतीराम मौर्य, दीपक रस्तोगी संजीव रस्तोगी, अरविंद गंगवार, डॉ. रामौतार गंगवार गंगाराम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.