बरेली, अक्टूबर 22 -- Bareily News: अलीगंज। कस्बे में चल रही रामलीला का बुधवार को रावण वध लीला के मंचन के साथ समापन हो गया, यहां चल रहे दंगल में पहलवानों ने दम-खम दिखाया। बुधवार को रामलीला में कलाकारों ने भगवान श्री राम ने रावण का वध किया, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। रामलीला मेले में दंगल आकर्षण का केंद्र रहा। दूर दराज से आए पहलवानों ने अखाड़े में अपना दमखम दिखाते हुए कुश्ती के दांव पेंच दिखाए। पहलवानों के बीच हुए मुकाबले को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। विजयी पहलवानों को मेला कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: बल्लिया और बिशारतगंज में हुआ रावण के पुतले का दहन इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जीराज सिंह यादव तथा कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, कमल शर्मा, सुमित पाराशरी, मनो...