Bareily News: रामनगर बीडीओ के खिलाफ भाकियू पंचायत गुरूवार को
बरेली, अक्टूबर 14 -- Bareily News: रामनगर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत गुरुवार को रामनगर ब्लॉक में होगी। किसानों का आरोप है कि बीडीओ की कार्यशैली के विरोध में यह पंचायत बुलाई गई है। किसानों का कहना है कि खंड विकास अधिकारी पिछले एक वर्ष से किसानों व कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहे हैं। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक अनिश्चित कालीन धरना चलता रहेगा। तहसील अध्यक्ष महाराज सिंह यादव ने बताया कि रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के किसान और भाकियू कार्यकर्ता लंबे समय से जनसमस्याओं को लेकर बीडीओ से शिकायत कर रहे हैं। इसके बावजूद बीडीओ ने समस्याओं का निस्तारण नहीं किया है। उन्होनें संगठन ने सभी कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी से अधिक संख्या में पंचायत में पहुंचने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.