बरेली, अगस्त 31 -- Bareily News: फोटो 06- आंवला - रामनगर रोड पर दो बाइकों की टक्कर में गंभीर रूप से घायल पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना आंवला। आंवला-रामनगर रोड पर सोमवार देर शाम दो बाइकें आमने-सामने से टकरा गईं, इसमें आंवला के पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।सोमवार शाम सात बजे पूर्व चेयरमैन भाजपा नेता संजीव सक्सेना बाइक से रामनगर से आंवला आ रहे थे, वह स्वयं बाइक चला रहे थे। आंवला की ओर मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम घेवरा की गौटिया निवासी विमल अपने भतीजे सुमित के साथ बदायूं से वापस मीरगंज की ओर आ रहे थे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बाइक के धक्के से साइकिल चालक घायल, रेफर इसी दौरान रामनगर मार्ग पर बांके बिहारी पेट्रोल पंप के सामने दोनों की बाइकें टकरा गईं। ​टक्कर इतनी तेज थी...