Bareily News: रामगंगा चौबारी गंगा घाट पर स्काउट्स- गाइड्स ने दी सेवाएं
बरेली, नवम्बर 25 -- Bareily News: कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के अवसर पर हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स की टीमों ने अनुशासन और समर्पण के साथ सेवाएं दीं। गंगा घाट पर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली और पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग किया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया। कार्यकताओं ने बिछड़े हुए 14 बच्चों को सकुशल उनके अभिभावकों से मिलवाया। राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय का आवासीय स्काउट-गाइड शिविर में स्वागत किया गया। शिविर में हिमांशु सक्सेना, वैभव गौड़, विकास बाबू, वैभव सक्सेना, तशु, मीनाक्षी एवं अनुष्का की टोलियों ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। संपूर्ण कार्यक्रम हिमांशु सक्सेना और अलका मिश्रा के नेतृत्व में किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: चुनार के बालू घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर दो लाख श्रद्धाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.