बरेली, नवम्बर 17 -- Bareily News: श्री राधा संकीर्तन मंडल ट्रस्ट की ओर से सात शाम श्याम श्याम के नाम संकीर्तन महोत्सव के चतुर्थ दिवस पर डीडी पुरम में आयोजित किया गया। महामंत्री अनुज अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, हरिओम शर्मा, शिव चावला, दिनेश शर्मा और पंकज अग्रवाल ने भजनों की प्रस्तुति दी। राधे-राधे और जय श्री श्याम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान बीएन गुप्ता, लवली गुप्ता, विकास अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, मोहिता गुप्ता, विक्रम कपूर, तरुण सैनी, रिंकू जायसवाल और देवेंद्र अग्रवाल समेत श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...