बरेली, सितम्बर 14 -- Bareily News: क्योंलडिया। महमूदपुर गांव के राधा गोविंद इंटर कॉलेज में सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान कक्षाओं में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें पुरुस्कृत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक टीआर गंगवार ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के साथ ही उन्हें साइकिल भेंट कर पुरुस्कृत किया। साइकिल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान कक्षा नौ के केशव, मीनाक्षी, अनामिका, कक्षा 10 के शेखर व दीपक को साइकिल वितरित की गई। इसमें प्रधानाचार्य राजकुमार, आरके कश्यप, रमेश गंगवार आदि मौजूद रहे। फोटो- छात्र-छात्राओं को वितरित की साइकिलें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...