बरेली, सितम्बर 3 -- Bareily News: स्टेडियम रोड स्थित कैम्ब्रेज स्कूल में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्री-नर्सरी से कक्षा एक तक के बच्चों ने कृष्ण के बाल स्वरूपों की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुति दी। प्री-नर्सरी में जय सूरी प्रथम, मिरहा फातिमा द्वितीय और उमेमा खान तृतीय रहीं। नर्सरी में दीपांशी वार्ष्णेय प्रथम, आरूही द्वितीय और हर्षित तृतीय रहे। केजी में दित्या गौतम प्रथम, लव सागर द्वितीय और सादिया खातून तृतीय रहे। कक्षा एक में अविका प्रथम, जन्नत जुबैर द्वितीय और प्रत्यूश गोपाल पटेल तृतीय रहे। निर्णायक मंडल में शैक्षणिक प्रमुख नीति गुप्ता रहीं। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त एसडीई (बीएसएनएल) ईं. देवेंद्र कुमार गुप्ता ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार दिए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में जन्माष्टमी पर्व...