Bareily News: राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार का जगह-जगह स्वागत
बरेली, अक्टूबर 11 -- Bareily News: नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार के प्रथम बार बरेली आगमन पर शनिवार को उनका जगह-जगह स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फतेहगंज पूर्वी से स्वागत का कार्यक्रम शुरू किया। इसके बाद पचौमी, फरीदपुर, रजऊ, इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी, नरियावल, टीपी नगर, सेटेलाइट, भारत सेवा ट्रस्ट, डमरू तिराहा के साथ ही भारत सेवा ट्रस्ट पर भी स्वागत किया गया। डमरू तिराहे पर वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार ने स्वागत किया। फतेहगंज पूर्वी में विधायक डॉ. एमपी आर्य ने श्रुति गंगवार को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान हुए कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन की मजबूती तथा जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Bareily News: राज्यसभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.