बरेली, अक्टूबर 29 -- Bareily News: बरसेर। गुरुवार को राज्य सभा सांसद धर्मपाल सिंह ने गांव में बैंक के पास मंदिर के सौंदर्यीकरण को भूमि पूजन किया। यहां शिव मंदिर बना हुआ था जो काफी जर्जर हो गया था। यशपाल लोधी व राहुल वर्मा के अनुरोध पर सांसद धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को भूमि पूजन किया। इस दौरान राकेश मोहन त्यागी, प्रधान ज्ञानचंद लोधी, ब्लॉक प्रमुख पति मित्र पाल सिंह, मनोज शर्मा, पुष्पेन्द्र वर्मा, जितेंद्र, भानु प्रताप सिंह, पप्पू वर्मा आदि मौजूद रहे। फोटो01- बरसेर में राज्य सभा सांसद धर्मपाल ने भूमि पूजन किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...