बरेली, जुलाई 21 -- Bareily News: बरेली, वरिष्ठ संवाददाता: नगरिया सादात स्टेशन पर ब्लॉक के चलते सोमवार को हिमगिरि, राज्यरानी, अवध आसाम, कोलकाता एक्सप्रेस मुरादाबाद और बरेली के बीच निरस्त रही। यह ट्रेनें वाया चंदौसी से आंवला,रामगंगा होते हुए बरेली कैंट पहुंचीं। जिसकी वजह से यात्रियों को दिक्कत हुई। यात्रियों को इन ट्रेनों को पकड़ने के लिए बरेली से कैंट स्टेशन की दौड़ लगानी पड़ी। नगरिया सादात (मीरगंज) स्टेशन पर लंबा ब्लॉक चल रहा है। यहां ट्रैक मेंटिनेंस से जुड़े कई प्रकार के कार्य किये जा रहे हैं। हर दूसरे-तीसरे दिन चार घंटा का ब्लॉक लिया जाता है। शुक्रवार के बाद अब सोमवार को ब्लॉक रहा। 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस, 13152 जम्मूतवी-कोलकत्ता एक्सप्रेस, 15910 अवध आसाम, 13042 हिमगिरि एक्सप्रेस मुरादाबाद से चंदौसी को डायवर्ट कर दी गई। यह भी पढ़ें- S...