बरेली, नवम्बर 25 -- Bareily News: प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित आवास विकास कॉलोनी में रविवार को एक बंद मकान में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मोटर फायर इंजन से होज पाइप लाइन फैलाकर आग बुझाने का प्रयास किया। मकान बंद होने के कारण फायर ब्रिगेड कर्मियों को खिड़कियां तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। एफएसओ संजीव यादव ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1:34 बजे राजेंद्रनगर के मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर सिविल लाइंस फायर स्टेशन से तत्काल एक फायर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना की गई। मौके पर पहुंचने पर आवास विकास कॉलोनी स्थित मकान में आग विकराल रूप ले चुकी थी। मकान बंद होने के कारण फायर ब्रिगेड कर्मियों ने खिड़कियां तोड़कर अंदर प्रवेश किया और फिर आग बुझाई। जांच ...