बरेली, जुलाई 2 -- Bareily News: शीशगढ़, संवाददाता। बंजरिया चौकी क्षेत्र के लालू नगला गांव में खेत की मेड़ काटने का आरोप लगाते हुए कुछ ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की। डीएम ने एसडीएम बहेड़ी को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंची राजस्व टीम को विवाद होने पर जांच रोकनी पड़ी। लालू नगला निवासी सफातन, मोहम्मदी और फईयूंम अली ने डीएम से की शिकायत में कहा है गाटा संख्या 62 रकबा 1.963 हेक्टेयर में से चार बीघा जमीन पर उनका कब्जा है। यह संपत्ति विवादित है। इसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय ने गत दिनों यथास्थिति बनाए रखने का आदेश पारित किया था। उनका आरोप है विपक्षी ने उनके खेत की मेड़ काटकर खेत को जोत दिया। उन्होंने खेत पर पहुंच कर विरोध किया। विपक्षियों ने अभद्रता करजान से मारने की धमकी दी। डीएम के निर्देश बहेड़ी तहसील के न...