Bareily News: राजनैतिक रसूख दिखाकर पांच लोगों से ठगे 15.5 लाख
बरेली, नवम्बर 8 -- Bareily News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय से चल रहे भूमि संबंधी विवाद को निपटाने का झांसा देकर लखनऊ के व्यक्ति ने होटल कारोबारी समेत पांच व्यक्तियों ने 15.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सिविल लाइंस निवासी होटल कारोबारी सुमित भारद्वाज, रामबाबू सिंह एडवोकेट, रामबहादुर, आशिक अली और गौरव कनौजिया ने लखनऊ के सिविल लाइंस निवासी कौन्तेय सिंह पर यह रिपोर्ट लिखाई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उनके पास बारादरी क्षेत्र के नवादा जोगियान में जमीन है और रुहेलखंड विश्वविद्यालय से सीमांकन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि कौन्तेय ने सुमित भारद्वाज से संपर्क किया और खुद को शासन-प्रशासन के उच्चाधिकारियों व राजनीतिक लोगों का करीबी बताया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: जमीन के नाम पर रिटायर सैन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.