Bareily News: रजिस्ट्री में स्टांप चोरी की आशंका पर जांच के आदेश
बरेली, नवम्बर 27 -- Bareily News: बरेली। मंडलीय समीक्षा बैठक का गुरुवार को विकास भवन सभागार में आयोजन हुआ। स्टांप रजिस्ट्री में 932 के सापेक्ष 912 करोड़ का राजस्व प्राप्त होने पर मंडलायुक्त ने स्टांप चोरी की आशंका को देखते हुए जांच का आदेश दिया। शराब की ओवररेटिंग की भी जांच करने का आदेश दिया गया। बैठक में मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी धान केंद्रों पर खरीद शुरू कराई जाए। स्टाफ के समय पर नहीं पहुंचने पर कार्रवाई की जाए। कोहरे के चलते ट्रैक्टर ट्रालियों में रिफ्लेक्टर लगवाएं जाएं। रात में सेंटर पर आने वाले किसानों के लिये शेड, पानी, कैंटीन, अलाव आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखे जाने के भी निर्देश दिए गए। गोशालाओं की जांच के आदेश दिए। बताया गया कि बरेली जिले में 15000 टैबलेट वितरण के लिए मिले हैं। इनमें से आधे बांटे जा चुके हैं। रानी लक्ष्मीबाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.