बरेली, अक्टूबर 5 -- Bareily News: आंवला।बाजार से लौट रही युवती और उसके पिता से रास्ते में रोककर मारपीट करने, तमंचा तानने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।ग्राम भीमलोर रसूलपुर की युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शनिवार दोपहर वह अपने पिता के साथ मऊचन्दपुर बाजार से घर लौट रही थीं। रास्ते में आजमपुर गांव के ही व्यक्ति अपने दो अज्ञात साथियों के साथ घात लगाए बैठा था। आरोपियों ने रास्ता रोककर पूर्व में चल रहे मुकदमों को वापस लेने का दबाब बनाया। ​आरोप है कि मना करने पर आरोपी व्यक्ति ने युवती को जबरन खींचने की कोशिश और मारपीट की। उसके साथियों ने पीड़िता के पिता पर तमंचा तान दिया। जान से मारने की धमकी देने लगे। गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...