Bareily News: योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 28 को, तैयारियां पर चर्चा
बरेली, जुलाई 25 -- Bareily News: योगासन स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन, बरेली इकाई की ओर आयोजित होने वाली योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर गजराज सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं, प्रतिभागियों के पंजीकरण, निर्णायकों की नियुक्ति, मंच व्यवस्था, स्वागत, अनुशासन एवं अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। चैंपियनशिप 28 जुलाई को संत कृपाल आश्रम, मढीनाथ, बरेली में आयोजित होगी, जिसको लेकर बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में आर्यवीर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, बरेली के अध्यक्ष डॉ. अमेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 8 बजे होगा। यह भी पढ़ें- पतंजलि योग समिति की बैठक में हवन यज्ञ का निर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.