बरेली, अक्टूबर 17 -- Bareily News: बरेली। बरेली कॉलेज के विधि विभाग में यूजी फोरम के तत्वावधान में अंतर-सेमेस्टर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की प्रासंगिकता पर पक्ष-विपक्ष में विचार रखे। यूसीसी पर चर्चा में विद्यार्थियों ने लैंगिक समानता, धार्मिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक विविधता जैसे मुद्दे उठाए। वहीं, एआई के संदर्भ में न्यायिक कार्यों में तकनीक की उपयोगिता के साथ गोपनीयता, नैतिकता और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। विधि विभाग प्रभारी डॉ. संजय कुमार यादव, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. शीतल गुप्ता और अर्पित यादव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: एआई के शैक्षिक उपयोग पर सं...