बरेली, नवम्बर 3 -- Bareily News: उत्तर प्रदेश बैंक एम्प्लॉइज यूनियन का 45वां सम्मेलन आगरा में हुआ। इसमें बरेली के कॉमरेड पीके माहेश्वरी को उप महामंत्री चुना गया। इतिहास में पहली बार बरेली के किसी बैंक यूनियन नेता को इस पद के लिए चुना गया है। यूनियन बैंक स्टाफ एसोसिएशन यूपी के महामंत्री पीके माहेश्वरी एयर फोर्स से सेवानिवृत होने के बाद बैंक की सेवा में आए थे। वे यूनियन बैंक पेंशन फंड में ट्रस्टी भी हैं। उन्होंने बताया कि नई टीम में कॉमरेड एमएम राय को अध्यक्ष, कॉमरेड राजीव गुप्ता को महामंत्री, कॉमरेड अंकित गर्ग को संगठन सचिव और कॉमरेड एसके संगतानी को उपाध्यक्ष चुना गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...