बरेली, अक्टूबर 31 -- Bareily News: उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की अर्सियाबोझ शाखा को आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए परिसर में स्थानांतरित किया गया। गुरुवार को क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज टंडन ने नए परिसर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बेहतर आधारभूत सुविधाओं से कर्मचारियों को सुविधाजनक कार्यस्थल मिलेगा और ग्राहकों को भी सुगम बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि बैंक जिले में 81 शाखाओं के माध्यम से लोगों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। उद्घाटन समारोह में शाखा प्रबंधक रोहित रक्षित, लोकेश सिंह, वरुण कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और ग्राहक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Agra News: आगरा में करूर वैश्य बैंक की पहली शाखा खुली यह भी पढ़ें- Almora News: रुद्रप्रयाग में खुली अल्मोड़ा अर्बन की 71 वीं शाखा

हिंदी हिन्दुस्तान ...