बरेली, जुलाई 4 -- Bareily News: बरेली के युवा रंगकर्मी स्पर्श पटेल के प्रतिष्ठित नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी), दिल्ली में चयन होने पर यूथ वेलफेयर की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष गोविंद सैनी व संस्था पदाधिकारियों ने स्पर्श पटेल को बधाई दी और पगड़ी, शॉल, पटका, महात्मा ज्योतिबा फुले, माता सावित्रीबाई फुले का चित्र व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। गोविंद सैनी ने स्पर्श की इस उपलब्धि को जनपद और स्थानीय रंगमंच के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि स्पर्श पटेल ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और रंगमंच के प्रति समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। इस दौरान संस्था उपाध्यक्ष पवन कालरा, जगदीश शाक्य, ओमपाल प्रजापति, शिवम प्रजापति आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...