Bareily News: यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए बरेली टीम चयनित
बरेली, अगस्त 1 -- Bareily News: 21वीं राज्य स्तरीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में बरेली टीम का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। सुबह नौ बजे शुरू हुए ट्रायल में 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बालक एवं बालिका वर्ग की टीम का चयन किया गया। बालक वर्ग में मो. आमिर, मो. जैस, आदित्य सिंह, शिवम, अरुण कुमार, रुद्र शर्मा, कुश कुमार और मीत सिंह गिल का चयन हुआ। वहीं बालिका वर्ग में नीतू, अंशु, साक्षी शर्मा, पलक सिंह और मुस्कान का चयन किया गया। बरेली एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव गजेंद्र तोमर ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 7 व 8 अगस्त को प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह भी पढ़ें- Hathras News: एथलेटिक्स टीम के लिए 47 खिलाड़ियों का हुआ चयन चयन ट्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.