Bareily News: युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
बरेली, अक्टूबर 20 -- Bareily News: आंवला। नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की 19 वर्षीय पुत्री संदिग्ध परिस्थितियों में रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई है। पीड़ित पिता ने आंवला थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। किशोरी के पिता ई-रिक्शा चलाते हैं, उन्होंने तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री उम्र लगभग 19 वर्ष है, वह शाम बना घर में किसी को बताए अचानक कहीं चली गई। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। पिता ने अपने स्तर से रिश्तेदारों, सगे-संबंधियों और आसपास के जान-पहचान वालों के यहां हर संभव स्थान पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। आशंका व्यक्त की है कि उनकी पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.