बरेली, नवम्बर 7 -- Bareily News: फतेहगंज पूर्वी। थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने आरोप लगाया है कि 18 वर्षीय पुत्री को पड़ोसी के रिश्तेदार बहला फुसलाकर भगा ले गया। आरोप है कि पुत्री की तलाश में परिजन ढूंढ़ते ढूंढ़ते आरोपी के घर पहुंचे। उन्हें गालियां देकर भगा दिया गया। जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर मोहित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...