बरेली, नवम्बर 4 -- Bareily News: कैंट की एक महिला ने नवीनगर निवासी अरशद पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती की मां का कहना है कि एक नवंबर की शाम करीब पांच बजे उनकी बेटी घर से लापता हो गई। खोजबीन के दौरान अरशद उसे ले जाते दिखा तो वे लोग पहुंच गए और उसे घेर लिया। इस पर आरोपी युवती को छोड़कर उन लोगों को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...