बरेली, जुलाई 5 -- Bareily News: एक युवक युवती का विवाह नहीं होने दे रहा है। रिश्ता तय होने पर वह लड़के के परिजनों को कॉल कर गाली गलौज करता है। युवती के फोटो भी वायरल कर दिए। जिससे नाराज लड़के वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। घटना की रिपोर्ट युवती के भाई ने नवाबगंज थाने में दर्ज कराई है। कस्बे में रहने वाली एक युवती की शादी कुछ महीने पहले भुता थाना क्षेत्र के ककरा कला गांव के नरोत्तम के साथ तय हुई थी, लेकिन दोनों पक्षों में विवाद होने पर रिश्ता टूट गया। इसके बाद युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता रिठौरा क्षेत्र के एक युवक से तय कर दिया। आरोप है कि रिश्ता टूटने के बाद नरोत्तम युवती और उसके परिजनों के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता रहा। जिसका युवती के भाई ने विरोध किया तो वह गाली-गलौज करते हुए उसकी बहन के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की ...