बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: सिकलापुर में एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बारादरी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। बारादरी के मोहल्ला सिकलापुर में आजाद मंदिर वाली गली में रहने वाले 35 वर्षीय रवि का शव शुक्रवार सुबह करीब छह बजे कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिवार वालों ने शव लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। उसके पिता मोहनलाल की सूचना पर बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली लेकिन परिवार वालों ने खुदकुशी की कोई वजह नहीं बताई। फील्ड यूनिट से जांच कराने के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। यह भी पढ़ें- Bareily News: पत्नी से फोन पर विवाद के बाद पेंटर ने की खुदकुशी हालांकि पुलिस की जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। मृतक घर में ही लकड़ी के मंदिर बनाने का काम करता था...