बरेली, अक्टूबर 3 -- Bareily News: कानपुर देहात । बरेली जिले के सिरौली कस्बा निवासी सैय्यद वारिस अली ने बताया कि कुछ लोगों ने झांसा देकर उन्हें कानपुर देहात के भोगनीपुर बुलाया और पीतल की ईंट सोना बताकर साढ़े आठ लाख में बेंच दी। जांच कराने पर धातु के सोना नहीं पीतल होने की जानकारी हुई। 29 सितंबर को भोगनीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। शुक्रवार देर रात भोगनीपुर पुलिस ने अकोढ़ी गांव जाने वाले रास्ते पर मो. इशाक निवासी ग्राम सहाबापुर थाना सिकन्दरा, जिला कानपुर देहात और कल्लू निवासी ग्राम परासन थाना आटा, जिला जालौन को पकड़ा। इनके कब्जे से एक बाइक, दो मोबाइल, पांच लाख 66 हजार, 500 रुपये बरामद हुए। यह भी पढ़ें- सोना बता पीतल कि ईंट बेंचकर कर ठगी करने में दो गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...