बरेली, अक्टूबर 19 -- Bareily News: मीरगंज। गूला गांव में रविवार की सुबह टहल रहे युवक को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से पीटा। गूला के राकेश द्वारा दर्ज मुकदमे में कहा है कि रविवार सुबह वे टहलने जा रहे थे। रास्ते में गांव के खेमकरन उपाध्याय ने अपने घर के सामने गाली गलौज कर लाठी-डंडों से पीटा, वह घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...