Bareily News: युवक को खिलाया नशीला पदार्थ, हालत गंभीर
बरेली, अक्टूबर 24 -- Bareily News: आंवला। मुकदमे की तारीख को निकले एक युवक को नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुत्तन उर्फ रविंद्र ने बताया कि बबलू 22 अक्टूबर को सुबह 9 बजे बरेली कोर्ट में मुकदमे की तारीख पर घर से निकला था। परिवार के अन्य भाई भी कोर्ट पहुंचे पर बबलू वहां नहीं आया। देर रात बबलू नशे की हालत में घर पहुंचा। उसकी बिगड़ती हालत देख परिजनों ने स्थानीय डॉक्टरों से इलाज कराया पर सुधार नहीं हुआ। परिजनों का आरोप है कि किसी व्यक्ति ने जानबूझकर उसको नशीला पदार्थ दिया है। शनिवार को परिजन बबलू को सीएचसी आंवला ले गए। जहां गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.