बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: मौसम में बदलाव के साथ लोगों की सेहत पर भी असर पड़ने लगा है। बदलते मौसम में बुखार, खांसी और सांस संबंधी बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जिले के 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। इनमें 3300 से अधिक मरीजों का पंजीकरण कर जांच और उपचार किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी। स्वास्थ्य मेलों में बुखार के 340, खांसी के 152 और पेट संबंधी बीमारियों के 280 मरीज पहुंचे। इसके अलावा त्वचा संबंधी परेशानी और सांस की बीमारी से पीड़ित मरीजों ने भी चिकित्सकों से परामर्श लिया। चिकित्सकों के अनुसार, मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण, सर्दी-खांसी और त्वचा संबंधी समस्याओं के मरीज बढ़ रहे हैं। लोगों को पर्याप्त पानी पीने,...