बरेली, अक्टूबर 19 -- Bareily News: मौसम में हो रहे बदलाव और तापमान में आ रही गिरावट का असर सेहत पर पड़ रहा है। बुखार के साथ ही खांसी-जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके साथ ही निमोनिया बच्चों पर हमलावर हो रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बुखार, खांसी-जुकाम, सांस के मरीज और त्वचा रोगियों की संख्या अधिक रही। रविवार को आयोजित स्वास्थ्य मेले में 2900 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ। इसमें सबसे अधिक 586 मरीज त्वचा की बीमारी के रहे। इसके अलावा बुखार, खांसी, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, पेट दर्द और सीने में जकड़न की परेशानी वाले रोगियों की संख्या अधिक रही। यह भी पढ़ें- Kannauj News: मौसम बदलने से बच्चों में खांसी-जुकाम और वायरल बुखार बढ़ा सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के निर...