बरेली, सितम्बर 1 -- Bareily News: बरेली। साउथ सिटी कॉलोनी निवासी शुभम श्रीवास्तव का मोबाइल हैक करके ठगों ने 95 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शुभम का कहना है कि दो अगस्त को उन्होंने ब्लिंकिट के माध्यम से हेयर कलर ऑर्डर किया था, जिसमें कुछ सामान कम आया। इस पर उन्होंने गूगल से ब्लिंकिट के कस्टमर केयर का नंबर निकालकर कॉल किया तो उसने मोबाइल हैक करके यह रकम निकाल ली। हालांकि उन्होंने तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर 90 हजार रुपये होल्ड करा दिए हैं। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...