बरेली, सितम्बर 21 -- Bareily News: भोजीपुरा। भोजीपुरा के एक गांव में रहने वाले 16 वर्षीय किशोर ने अपने माता-पिता से मोबाइल दिलाने की जिद पकड़ ली। किशोर महंगा मोबाइल खरीदना चाहता था, जिसके लिए माता-पिता तैयार नहीं हुए तो रविवार रात करीब दस बजे किशोर नहर में कूदकर जान देने की बात कहकर घर से निकल गया। परिवार वाले भी उसके पीछे दौड़े लेकिन वह नहर के पास जाकर गायब हो गया। इस पर परिवार वाले रात करीब 12 बजे रोते बिलखते थाना भोजीपुरा पहुंचे और इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह को पूरे मामले की जानकारी दी। इस पर इंस्पेक्टर ने तत्काल टीम लगाकर किशोर की खोजबीन शुरू कर दी। करीब घंटे भर की तलाश के बाद पुलिस ने किशोर को इटौआ गांव के जंगल में देवरनिया नदी किनारे से बरामद कर माता-पिता को सौंप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...