Bareily News: मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घर के आगे भरे पानी को निकालने मांग
बरेली, अक्टूबर 9 -- Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। समसपुर में ग्रामीण घर के आगे भरे पानी को निकालने के लिए गांव में लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। वह देर रात तक टावर पर बैठा है। समसपुर गांव निवासी नन्हे शुक्रवार की शाम करीब 7.00 बजे गांव में लगे मोबाइल के टावर पर चढ़ गया। कुछ ही देर में इसकी चर्चा पूरे गांव में हो गई। ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। प्रधान आनंद मोहन गुड्डू ने मौके पर पहुंचकर नन्हें को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह राजी नहीं हुआ। सूचना मिलने पर भाजपा नेत्री प्रिंसी चौहान, एसओ रवि कुमार, चौकी प्रभारी मीरगंज पंकज कुमार, चौकी प्रभारी लभारी सूरज पाल सिंह, फायर बिग्रेड आदि मौके पर पहुंच गए।टावर पर चढ़ा नन्हे अपने घर के आगे भरे पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग कर रहा है। प्रधान ने बताया वह नशे में है। वह टावर पर चढ़ कर लेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.