बरेली, अगस्त 3 -- Bareily News: ​आंवला। गांव दिगोई में खेत की मेड़ को लेकर चली आ रही रंजिश के चलते तीन भाइयों ने मिलकर 70 वर्षीय बुजुर्ग किसान पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।गांव के वीरपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब छह माह पूर्व गांव के कृपाल सिंह से खेत की मेड़ को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते जब वह अपने खेत पर थे, तब कृपाल के पुत्र महेंद्र उर्फ कल्लू, सुभाष और मुकेश एकराय होकर वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: वृद्धा और उसके दो पौत्रों को किया लहूलुहान सिर में गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग लहूलुहान होकर गिर पड़े, लोगों ने उन्हें बचाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ...